― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअटेवा पेंशन बचाओ मंच की केराकत की ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच की केराकत की ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

  • पुरानी पेंशन हमारा अधिकार इसे हम लेकर रहेंगे : सत्येंद्र राय

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छितौना पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच शुक्रवार अपराह्न अटेवा जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान केराकत ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष/संयोजक के रूप में विनय कुमार को मनोनित किया गया व विनीत यादव को मंत्री कोषाध्यक्ष मनोनित कर पत्र सौंपा गया, साथ ही विनय कुमार मौर्य के साथ-साथ शेष पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि केराकत ब्लॉक इकाई का गठन किया गया है। हमारा एक मात्र मुद्दा है पुरानी पेंशन की बहाली। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे हम लोग लेके ही रहेंगे अटेवा का एक ही संकल्प है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र यादव,  प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष चंदन सिंह, जिला महिला संयोजिका यामिनी सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज, जिला कोषाध्यक्ष केराकत प्रभारी के पूर्व नौ सैनिक त्रिभुवन नाथ यादव, अरविन्द यादव, कृपा निधि यादव के साथ-साथ केराकत ब्लॉक के तमाम बेसिक शिक्षकों के अलावा पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभागके शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज ने किया।

Share Now...