Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर06:00 बजे की खास खबरें एक नजर में…

06:00 बजे की खास खबरें एक नजर में…

  • चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोमती नदी पुल से चोरी की बाइक संग एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के विभिन्न थानों में पांच मुकदमें दर्ज है।

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, एसआई अवधनाथ यादव व हमराहियों संग बुधवार रात गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि चोरी की बाइक संग एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक चंदवक पुल से होते हुए वाराणसी जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे चोरी की बाइक संग दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम पंकज राजभर पुत्र छक्कू राजभर निवासी कल्लीपुर थाना मिजार्मुराद जिला वाराणसी बताया। उसके ऊपर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज है।

  • मनरेगा को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला ब्लाक सभागार में गुरुवार को मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने को लेकर क्षेत्र प्रमुख विद्या तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने क्षेत्र से प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा गया। प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने अपने सम्बोधन में सरकार के इस निर्णय पर हर्ष जताते हुए सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार सहित ग्राम पंचायत अधिकारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा प्रणय तिवारी, सरोजा, अशोक कुमार व प्रशांत पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समापन अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ हुआ।

  • तालाब में डूबने से किशोर की मौत

जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भैरीपुर गांव में स्थित तालाब में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के बोर्स सुल्तानपुर गांव निवासी धर्मराज पटेल बुधवार को अपने ससुराल राम सुमेर पटेल के यहां बारात में शामिल होने सपरिवार आए थे। गुरुवार को सुबह विदाई के पश्चात करीब एक बजे गांव में बने तालाब को देखने अपने बच्चे और कुछ साथी के साथ गए थे। वहां पहुँचने पर उनका 12वर्षीय पुत्र शिव शंकर पटेल स्नान करने का जिद करते हुए तालाब में कूद गया अधिक पानी के चलते वह डूबने लगा और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा। जब तक वहा मौजूद उसके पिता और उनके साथ गए लोग बचाते तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर के जरिए मृतक शिव शंकर को तालाब से बाहर निकलवाने के बाद आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार समेत किशोर के ननिहाल में कोहराम मच गया।

  • कॉलेज के संस्थापक की मनायी गयी पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। अशर्फी देवी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्व. दिनेश दुबे की तृतीय पुण्यतिथि गुरुवार को कॉलेज प्रांगण में मनाई गई जिसमें 11 ब्राह्मणों ने शांति का पाठ किया और कॉलेज के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर राम कृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार दूबे, आरती देवी, उमाशंकर तिवारी, अंकिता दूबे, शिवानी दूबे, कुसुम दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

  • प्रयोगिक परीक्षा दस जून को

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष गृहविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 10 जून शनिवार को प्रात: आठ बजे महाविद्यालय पर सम्पन्न होगी। समस्त छात्र छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा हेतु आवश्यक सामाग्री (प्रायोगिक फाइल, चार्ट, बेबी प्रâाक आधा मीटर कपड़ा, सूई, धागा, कैंची, रुमाल) आदि के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। अनुपस्थित होने की स्थित में स्वयं उत्तरदायी होंगी। उक्त सूचना प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने दिया है।

  • किशोर ने खोया हुआ मोबाइल लौटाया

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम धधिया निवासी ऋषभ सिंह नामक किशोर ने बुधवार को देर रात साढ़े ग्यारह बजे रास्ते मे गिरी हुई मोबाइल को उसके स्वामी को वापस लौटा दिया। गौरतलब है कि ग्राम भौरा निवासी सन्दीप कुमार क्षेत्र के ग्राम बकुलिया में कम्प्यूटर ट्रेनिग सेन्टर चलाते है। ट्रेनिग सेन्टर से जब वह घर जा रहे थे तो रास्ते मे उनकी कीमती मोबाइल गिर गई। अपने घर जा रहे ऋषभ सिंह को उक्त मोबाइल डिस्चार्ज अवस्था में पड़ी मिली। मोबाइल को चार्ज कर ऋषभ मोबाइल स्वामी के फोन आने का इंतजार कर रहे थे। जहाँ देर रात सन्दीप ने अपनी मोबाइल पर दूसरे नम्बर से फोन कर मोबाइल के बारे में बात किया। जिस पर ऋषभ ने सन्दीप को अपने घर बुलाया और मोबाइल उनके हवाले कर दिया। ऋषभ के कृत्य की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा किया।

  • विद्युत चोरी के आरोप में 6 उपभेक्ताओं पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, चंदवक। विद्युत विभाग व सतर्कता एवं अपराध के प्रवर्तन दल द्वारा विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसडीओ केराकत के नेतृत्व में दल ने चकरा गांव में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान आलोक सिंह पुत्र संकटा सिंह, राजेश कुमार सिंह पुत्र सूबेदार सिंह, अंकित सिंह पुत्र अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, राजेश सिंह पुत्र संतराम सिंह व कैलाश नाथ सिंह पुत्र राम जग सिंह विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। इन सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग अभियान में एसडीओ केराकत रमेश कुमार वैश्य, जेइ मनीष कुमार, प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव सहित अन्य लोग थे।

  • नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, गाैराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गौराबादशाहपुर के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग के पिता ने तहरीर देकर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव के रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को उक्त व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है और दुष्कर्म किया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार के अनुसार उपनिरीक्षक अजीमुस्लाम को मुखबिर की सूचना मिली कि उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा अभियुक्त प्रसाद तिराहे के पास है। पुलिस ने अभियुक्त जोगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share Now...