Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरडॉ.सुमन सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

डॉ.सुमन सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनी

  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई नियुक्ति

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अनुमोदन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही ने जनपद निवासी डॉ. सुमन यादव को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके लिए डॉक्टर सुमन यादव को लखनऊ में आमंत्रित कर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि डॉक्टर सुमन यादव मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज पेसारा की डायरेक्टर एवं शिक्षाविद् है। वह वर्तमान समय में जौनपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वघोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ की  महामंत्री भी हैं। यह लंबे समय  से पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र में काम कर रही हैं। डॉ. सुमन सिंह जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी नसीरा की निवासी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने से वह काफी गदगद है। उन्होंने कहा कि अखिलेश व सपा के सिद्धांतों नीतियों विचारों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तरीय अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगी। उनके इस नियुक्ति पर कालेज प्रबंधकों व लोगों ने उन्हें बधाई दी।