Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरहार्दिक ने थामा मुंबई इंडियस का हाथ

हार्दिक ने थामा मुंबई इंडियस का हाथ

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में दिखाई देंगे. हार्दिक ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने के बाद मुंबई इंडियस का हाथ थामा और कुछ दिन बाद फ्रेंचाइज़ी ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बना दिया. एमआई फैंस इस बात से काफी खफा दिखाई दिए थे कि मुंबई ने हार्दिक को कप्तान बनाया. 

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या ये कहते हुए दिख रहे हैं, “रिश्ते में तो हम तुम्हारे कैप्टन लगते हैं, नाम है पांड्या.” हालांकि हार्दिक ने अपने इस डॉयलॉग से किसी पर निशाना नहीं साधा बल्कि इसके पीछे सच्चाई कुछ और ही है. उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के एक शो पर यह डॉयलॉग बोला था. बात दरअसल कुछ ऐसी है कि हार्दिक पांड्या का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है. शो में एंकर ने सवाल पूछा कि हार्दिक बर्थडे कब है? इसका जवाब देते हुए एक फैन ने कहा कि 11 अक्टूबर. एक शख्स ने इस बात पर ध्यान दिया कि 11 अक्टूबर को सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का भी बर्थडे आता है. इस पर एक फैन ने हार्दिक से इच्छा ज़ाहिर कि जब आप अमिताभ बच्चन के साथ बर्थडे शेयर करते हैं तो उनका एक डायलॉग भी होना चाहिए. इस पर मुंबई के नए कप्तान ने कहा, “रिश्ते में तो हम तुम्हारे कैप्टन लगते हैं, नाम है पांड्या.”

इंजरी के चलते चल रहे थे बाहर, आईपीएल 2024 से पहले हुई वापसी

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने इन दिनों खेले जा रहे डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 के ज़रिए मैदान पर वापसी की. इसके बाद हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. हार्दिक ने कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस कप्तान के रूप में वापसी की है. उन्होंने मुंबई के ज़रिए ही आईपीएल डेब्यू किया था.