Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहल्की बूंदा-बांदी के बीच बढ़ी ठण्ड, बाहर निकले ऊनी कपड़े

हल्की बूंदा-बांदी के बीच बढ़ी ठण्ड, बाहर निकले ऊनी कपड़े

  • कीचड़ में तब्दील हुआ सड़क, आवागमन में उठानी पड़ी दिक्कतें

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में गुरूवार की सुबह से हुई हल्की बारिश ने ठण्ड में हिजाफा कर दिया। कई दिन से मौसम गर्म रहने के बाद तड़के सर्द हो गया। बूंदाबादी से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट आई और दिन भर बादलों के बीच टिप-टिप बूंदाबांदी होती रही। बुधवार की रात से ही अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसी बीच बूंदाबादी होने लगी। दिनभर बूंदाबादी का सिलसिला जारी रहा और नगर की सड़के कीचड़ में तब्दील हो गई।

हालांकि बीच -बीच में कुछ देर के लिए बारिश थोड़ी तेज हुई। हल्की बारिश के साथ बढ़े ठंड की वजह से घरों में लोग ठिठुरे रहे तो वहीं आलमारियों में संजोकर रखे गए ऊनी कपड़े भी बाहर निकले गए। हर कोई बिना स्वेटर के बाहर नहीं निकल रहा है। आसमान में बादल छाने के साथ ही दिनभर बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। वहीं बारिश की वजह से नगरीय इलाकों में कीचड़ होने से राहगीरों को दिक्कत हुई। दिन भर धूप के दर्शन भी नहीं हुए। पहाड़ों पर बर्फबारी और पुरवा तथा पछुआ हवाओं के चलने से मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई। बारिश के चलते नगर क्षेत्र में चारों ओर कीचड़ फैल गया।