जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली गांव में स्थित आदि गंगा गोमती नदी तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव शिव मन्दिर में शुक्रवार की सुबह महा शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखा गया। शिवभक्तों ने शिवमन्दिरों में बेल-पत्र, पुष्प आदि के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं क्षेत्र के हुरहुरी गांव में स्थित शिव मंदिर व देवकली गांव में स्थित शिव मन्दिर सहित अन्य स्थानों पर सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के सभी मंदिरों पर भारी पुलिस बल तैनात रही। बता दें कि सुबह से हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान रहा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अभिमन्यु यादव, शिव शंकर दुबे पंडित, रामकृत गोसाई बाबा, आशीष दुबे टिल्लू बाबा के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
हर-हर महादेव के नारों से गुंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Previous article
Next article

