Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरहर साल 60 लाख लोग हो रहे तम्बाकू के शिकार

हर साल 60 लाख लोग हो रहे तम्बाकू के शिकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। 28 सितम्बर को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन कुवर हरिबंश सिंह पैरामेडिकल कालेज जौनपुर में नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे पैरामेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, अध्यापक, स्टाफ तथा छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार ने बताया गया कि विश्व में लगभग 60लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से अपनी जान गंवाते है। 6 सकेण्ड में एक धूम्रपान करने वाले व्यक्ति की मौत होती है। भारत में कैन्सर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 लोग तम्बाकू के प्रयोग के कारण मरते है। नोडल अधिकारी ने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में बताया कि अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी Global Youth Tobacco Survey-2021 जारी किया गया है, जिसके अनुसार 23 प्रतिशत लडके एवं 24 प्रतिशत लडकियों द्वारा किसी न किसी रूप में तम्बाकू उत्पादों का उपयोग, 22 प्रतिशत विद्यार्थिर्यो द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर परोक्ष धूम्रपान किया जा रहा है, साथ ही साथ GATS-2 की रिपोर्ट देखे तो 23.1 प्रतिशत पुरूष, 3.2प्रतिशत महिलाएं और कुल वयस्को का 13.5 प्रतिशत वर्तमान में तम्बाकू का सेवन करता है। उन्होंने युवाओं को तम्बाकू की लत से दूर रहने एवं नई पीढ़ी को तम्बाकू की जोखिम के कारको से अवगत कराया, साथ ही साथ जनपद में तम्बाकू नियंत्रण कानून कोटपा-2003 के समस्त धाराओं के प्रभावी क्रियांवन्य में सहयोग हेतु प्रेरित किया। क्षेत्रीय समन्वयक तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम दिलीप पाण्डेय ने जनपद के समस्त थानों को टोबैको प्रâी किए जाने हेतु कार्य किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उनके कार्य एवं दायित्वों को बताया। उक्त कार्यशाला में एनसीडी सेल के समस्त कर्मचारी सहित विवेक मौर्या, धीरज यादव एवं कुलदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।