― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबरसठी में पिछले तीन साल से बने समस्या का हुआ समाधान

बरसठी में पिछले तीन साल से बने समस्या का हुआ समाधान

जिलाध्यक्ष से मिल कर 700 मीटर शुरू कराया नाली का कार्य

जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड के बरसठी बाजार में पिछले तीन साल से बाजार व मुस्लिम बस्ती के मोहल्ले के लिए नाली न होने के कारण रास्ते मे पानी लग जाता था। जिससे काफी समस्या बाजार वासियो को झेलना पड़ता था। जिसमे आने-जाने वाले रास्ते पर राहगीरों को कीचड़ भरा पानी रास्ते मे होने से समस्या उठानी पड़ती थी और काफी गंभीर बीमारियां और चारो ओर बदबू फैलता था। जिससे पूरे बाजार और मुस्लिम बस्ती के लोगो ने ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह से मिल कर इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पत्र सौंपा। जिसके पश्चात ग्राम प्रधान ने इस समस्या को देखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी से इस समस्या को बताया जिसको जिलापंचायत सदस्य ने अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी से मिलकर 700 मीटर नाली पास कराया। 36 लाख की लागत से पक्की नाली के निर्माण का भूमि पूजन कर ग्राम प्रधान, दिनेश तिवारी, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बसंत पटेल के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप सिंह, ग्राम प्रधान गुलाब यादव, ग्राम प्रधान दिनेश पाल, राज बहादुर पटेल, विनय कुमार, धीरज कुमार, रामआसरे दुबे, अशोक दुबे, सुरेश दुबे, मगन दुबे, राम नाथ मौर्या, राजा सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...