Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरहरे पेड़ों की कटाई का वीडियो वायरल, प्रशासन मौन

हरे पेड़ों की कटाई का वीडियो वायरल, प्रशासन मौन

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों प्रशासन की मिलीभगत से वन माफिया आए दिन धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। क्षेत्र में वन माफिया इतना सक्रिय हैं कि आए दिन किसी न किसी गांव से हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई करके उसके लकड़ियों को उठा ले जा रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। ताजा मामला क्षेत्र के गयासपुर गांव का सामने आया है। शनिवार को कुछ वन माफिया नीम के हरे पेड़ों को धड़ल्ले से काटकर उठा ले गए। पेड़ कटाई के समय वहां मौजूद किसी ने पेड़ कटाई का फोटो/वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो व फोटो वायरल होने के बाद भी प्रशासन पूरी तरह से मौन नजर आ रहा है। प्रशासन के मौन रहने के कारण ही क्षेत्र में इन दिनों वन माफिया सक्रिय हैं और धड़ल्ले से रोजाना हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।