Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेवेन्द्र साहू सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोनीत

देवेन्द्र साहू सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के सपा नेता पूर्व पालिका उपाध्यक्ष देवेन्द्र साहू शेखर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जनपद व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उक्त नियुक्ति व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने किया। मनोनयन से सपाईयों में उत्साह व्याप्त है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपा है। उस पर खरा उतरने हेतु प्राण-प्रण से जुटा रहूंगा। संगठन कों मजबूत कर पार्टी को लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों के मान सम्मान हेतु लड़ाई लड़ा जायेगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कों बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, नपा अध्यक्ष रचना सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, सुहेल आजमी, जसीम खान, मनोज अग्रहरि, अखिलेश यादव, आजम कुरैशी, अब्दुल्लाह पहलवान आदि रहे।