Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहरा पेड़ काटने के आरोप में 6 गिरफ्तार

हरा पेड़ काटने के आरोप में 6 गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के सिकरारा थाने की पुलिस ने शनिवार को हरा पेड़ काटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर आरोपितों के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में अवैध रूप से हरे नीम के पेड़ की कटाई कतिपय लोगों द्वारा कराई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो सूचना सही निकली। मौके पर पेड़ की कटाई की जा रही थी। मौके से पुलिस छह लोगों को हिरासत में ले लिया और पेड़ काटने में उपयोग में आने वाले कुल्हाड़ी, कटर आदि सामान बरामद कर थाने लाकर सभी आरोपितों के विरुद्ध वनअधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपितों में रामचन्दर चौहान, सुरेश चौहान निवासीगण जमुआ व विनोद गौतम निवासी परसत, रोशन अली निवासी रखवा, डॉक्टर गौतम निवासी गौहर, मकालू गौतम निवासी बरमदेवा मड़ियाहूं को पुलिस ने जेल भेज दिया।