Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मनायी गयी दूसरी पुण्यतिथि

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मनायी गयी दूसरी पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में तारापुर स्थिति कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर मंडल अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गय। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसे सम्बोधित करते हुए डा. सिंह ने उनके जीवन पर्यन्त किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया एवं कहा कि वे कभी भी जाति पात की राजनीति नहीं किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश महासचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रहते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा संघर्षरत रहे और साथ-साथ उनके हितों पर समझौता नहीं किया। अन्य वक्ताओं में रघुनाथ यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, डा. एसए रिजवी, नागेन्द्र कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, सुनील सिंह आदि रहे। संचालन ऊघम यादव ने किया।