Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति आरपी यादव का शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान एसजीपीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक-संवेदना व्यक्त करने वालों का पैतृक गांव सफीपुर में तांता लग गया। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास लाया गया। गोमती नदी के किनारे सुतौली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। आरपी यादव योग्य, अनुभवी, विद्वान, विधि के ज्ञाता और व्यवहार कुशल थे। वह विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीश के पद की गरिमा को सुशोभित कर चुके है। उन्होंने अपने पढ़ाई जीवन में सन 1964 में एलएलबी कर जौनपुर कलेक्ट्रेट में वकालत शुरू किया था। वकालत के साथ-साथ तैयारी भी जारी रखी। सन 1970 में पीसीएस जे की परीक्षा पास कर मुंसफ के पद पर नियुक्त हुए। सन 1982 में एचजेएस में पदोन्नति हुई। सन 1996 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्त हुए। सन 2005 में उच्च न्यायालय में पदोन्नति कर न्यायधीश ओहदे पहुंच कर अपने कामो को अंजाम दिया। इसके एक साल बाद सन 2006 में अवकाश प्राप्त हो गए। उसके बाद सर्विस ट्रिब्यूनल में कार्यरत रहे। पिछले कई माह से तबियत खराब होने के कारण उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार की दोपहर उनका निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक आवास सफीपुर लाया गया और अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे सुतौली घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र हाईकोर्ट के अधिवक्ता निखिल यादव ने दी।