Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरहम अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे : रमेश सिंह

हम अपनी मांगों को मनवाकर रहेंगे : रमेश सिंह

  • जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन
  • प्रशासन और शिक्षक नेताओं में हुई नोक-झोंक

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रांति दिवस के अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जनपदीय कार्यकारिणी एवं शिक्षक साथियों द्वारा विशाल धरना दिया गया। इसके पूर्व धरने को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षक नेताओं में तीखी नोक-झोक हुई। जिला प्रशासन द्वारा धरना स्थल पर लगाये गये टेंट और कुर्सियों सहित अन्य सामान को बलपूर्वक हटवा दिया गया। जिसका संघ घोर निन्दा करता है और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण धरने की अनुमति न देकर अपनी तानाशाही का परिचय दिया है अथवा वह संगठन के संख्याबल से भयभीत हो गया है। उक्त बातें कहते हुए उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हम अपनी माँगों को मनवाने के लिए और जिला प्रशासन की तानाशाही का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा, एनपीएस के अंतरण, परिषदीय परीक्षा एवं मूल्यांकन के बकाये पारिश्रमिक के भुगतान, चयन वेतनमान/प्रोन्नत वेतनमान, ऑनलाइन स्थानान्तरण से आये हुए शिक्षकों/प्रधानाचार्यो का कार्यभार ग्रहण आदि को लेव्ाâर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को आगाह किया जा रहा है कि वे अपनी आदत बदलें शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा सेवारत संगठन मजबूर होकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तालाबन्द कर देगा। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तेस यादव और संचालन ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। धरने में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए भारी संख्या में शिक्षकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।