Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहमारी संस्कृति हमे जोड़ने की सीख देती है : दिनेश शर्मा

हमारी संस्कृति हमे जोड़ने की सीख देती है : दिनेश शर्मा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार देर सांय तहसील के कुरनी गाँव में पूर्व प्रधान स्व. गिरिजा शंकर यादव की श्रद्धाजंलि सभा में पहुँचे जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा की सनातन धर्म हमे जोड़ने की सीख देता है। इसलिए हम सब को हमारी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा आजकल लोग जन्मदिन पर केक काटकर व मोमबत्ती को बुझाकर जन्मदिन मनाते है। जबकि हमारी दादी बूंदी के अलग अलग हिस्सों को एककर लड्डू बनाती थी और दीपक जलाकर लंबी उम्र की कामना करती थी। उन्होंने कहा हम सब को रामचरित मानस में भगवान राम के चरित्र से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को बताते हुए कहाकि गाँव में भी चौड़ी चौड़ी सड़के दिखाई देने लगी है। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। प्राथमिक विद्यालय को भी अधिक हाईटेक बनाया जाएगा। इस दौरान मछलीशहर के जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, मनोज सिंह, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, मनोज जायसवाल, राजन सिंह, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, सहित हजारों लोग मौजूद रहे। संतोष जायसवाल ने जहाँ कार्यक्रम का संचालन किया वही आयोजक भेला यादव ने आभार व्यक्त किया।