- अवध पैरामेडिकल कालेज में बच्चो ने कैडिंल जलाकर स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प
जौनपुर धारा, जौनपुर। विषेशरपुर पंचहटिया स्थित अवध पैरामेडिकल कालेज परिसर में बुधवार को लैम्पलाइटिगं व कैपेंगि सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालता प्रसाद यादव पूर्व विधायक एवं विशिष्ट अतिथि डा. रामअवध यादव पूर्व सीएमओ ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फलोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया। कार्यक्रम में पूर्व सीएमओ डा. राम अवध यादव ने बच्चों को बताया कि यह कार्यक्रम हम स्टूडेन्ट नर्सेज को अपने नर्सिंग प्रोफेशन में सम्मलित करते हुये उन्हे संकल्प दिलाया जाता है कि वे अपने प्रोफेशन के प्रति संवेदनशील एवं उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहे तथा शपथ लें कि वे मरीज की सेवा नि:स्वार्थभाव से करेंगीं तथा किसी भी तरह का भेदभाव नही करेंगीं और किसी षडयंत्र का हिस्सा नहीं बनेगें, किसी लालच के बिना धन की अपेक्षा किये अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करेंगें और मरीज के जल्द-से-जल्द स्वस्थ्य करने को प्राथमिकता देंगें। नर्सिंग प्रोफेशन की स्थापना करने वाली महिला फलोरेंस नाइटिंगेल जिनका जन्म 12 मई 1820 को इंग्लैण्ड में हुआ था। उन्होंने इंग्लैण्ड और रूस के बीच अक्टूबर 1853 से 1856 के क्रिमन युद्व के दौरान घायल हुए सैनिकों की स्वास्थ्स सेवा नि:स्वार्थ भाव से लैम्प लाइट की सहायता से किया, जिसके लिये फलोरेंस नाइटिंगेल को लेडी विथ द लैम्प की उपाधि से नवाजा गया। महान महिला फलोरेंस नाइटिंगेल ने मरीजों की सेवा करने के विचार को पहली बार मूर्तिरूप दिया जिससे स्वास्थ्य सेवा मे नर्सिंग सेवा को एक प्रोफेशन में बदल दिया गया जिसके आधार पर आज हम सब लोग नर्सिंग व पैरामेडिकल का र्कोस करके असहाय व बीमार लोगों की सेवा व इलाज कर उनकी दुख एंव तकलीफ को दूर करते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अवध पैरामेडिकल कालेज की प्रबन्ध निदेशिका डा. शकुन्तला यादव ने बच्चों को बताया कि बच्चे नर्सिंग प्रशिक्षण को पूरी श्रद्वा, इमानदारी एंव मेहनत से समझे-सीखे क्योंकि भगवान के बाद डाक्टर एवं स्टाफ नर्स को ही धरती का दूसरा भगवान समझा जाता है। डाक्टर एवं स्टाफ नर्स का एक ईमानदार प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है। अत: वे लोग प्रशिक्षण के बाद बिना किसी भेदभाव के मरीजों को पूरी ईमानदारी से सेवा करे। कार्यक्रम में बच्चों ने फूल के गुलदस्ते व जलती मोमबत्ती को हाथ में लेकर स्वास्थ्य सेवा का निर्वहन पूरे इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ करने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में सिस्टर लालदेई, शारदा सिंह, संजय सक्सेना, संजय कुमार गुप्ता, आकाश मौर्या, दिनेश कुमार सिंह, प्रियंका यादव, वर्तिका सिंह, आरती निगम, पंकज श्रीवास्तव, आशीष, विक्टर एडिसन, रमेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्रिंसिपल मनु कार्तिक ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कालेज के निदेशक अखिलेश सिंह ने बच्चों व उनके अभिभावकों सहित सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।



