Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता : डा.सूर्य प्रकाश

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना होगी प्राथमिकता : डा.सूर्य प्रकाश

  • नवागत चिकिसाधिकारी डा.सूर्य प्रकाश यादव ने पीएचसी सोंधी का ग्रहण किया पदभार

जौनपुर धारा,खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी के नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी ने शानिवार की देर रात पीएचसी सोंधी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व निवर्तमान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रमेश चन्द्रा के निलम्बन के बाद से लगभग दो माह से एडिशनल सीएमओ डॉ.बीसी पंत प्रभारी चिकित्साधिकरी सोंधी का अतिरिक्त प्रभार को संचालित कर रहे थे। नवागत प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पद भार ग्रहण करते हुए मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता होगी। जनता को अच्छी सेवाएं देने के लिए ढेर सारी परिवर्तन भी करना पड़ेगा। जिससे जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। शासन की मंशा के अनुरूप चिकित्सीय कार्य करने के लिए सभी कर्मचारियों का सहयोग मांगा कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेला कुछ नहीं कर सकता टीम के साथ एवं सभी के सहयोग से किसी भी मिशन को सफल बनाया जा सकता है। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी होगी। सभी का सहयोग मिला तो अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे जनपद में पीएचसी सोंधी प्रथम स्थान पर होगा।