Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य केंद्र पर 110 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य केंद्र पर 110 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

  • कुलपति और निजी सचिव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को छठवें दिन प्रशिक्षक जय सिंह ने योग के कई बिंदुओं पर चर्चा की।

ज्ञान चर्चा में जय सिंह ने कहा कि हम लोग अक्सर ही यह कहते हैं कि कोई हमारा सम्मान नहीं कर रहा है। इसका कारण यह है कि हम अपना सम्मान खुद नहीं कर रहे है, जब हमें अपना सम्मान करने आ जाएगा तो लोग हमारा सम्मान करने लगेंगे। हमें अपने को सम्मान देना होगा उसके लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है। लोग जब अपने शरीर से प्रेम नहीं करते हैं तो वह संसार से कैसे प्रेम कर सकते हैं? हमें अपने शरीर से प्रेम करना होगा इसके लिए ध्यान और योग करना ही होगा। इसके बाद उन्होंने सूर्य नमस्कार, कपालभाति, प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद कटिचक्रासन हंस्तपादासन, बंधकोणासन का अभ्यास कराया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ.पुनीत कुमार सिंह, जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 60 लोगों का ब्लड शुगर और 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।इस अवसर पर कुलपति निर्मला एस मौर्य ने भी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने निजी सचिव डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य के साथ जाँच कराया। योग शिविर के समन्वयक प्रो.अजय द्विवेदी ने कुलपति को बुके भेंट कर स्वागत किया। कुलपति और उनके ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर प्रो अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ.राजबहादुर यादव, डॉ.मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ.विवेक पाण्डेय, डॉ.पुनीत सिंह, डॉ.विनय वर्मा, मदन मोहन भट्ट, संतोष यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, रजनीश सिंह समेत  विद्यार्थियों, कर्मचारियों, परिवार जनों एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिभाग किया।