Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए रखें ओआरएस का घोल : डीएम

जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए रखें ओआरएस का घोल : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने हीट वेव के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल में हीटवेव को लेकर जरूरी सभी बुनियादी व्यवस्थाओं का हाल देखा और उपस्थित डॉक्टरों को निर्देश दिया कि जब तक डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज का नंबर नहीं आ जाता तब तक मरीज को लाइन में खड़ा करने के बजाए पंखे के नीचे बैठने की व्यवस्था करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्ची काउंटर, हेल्थ डेस्क, सर्जन कक्ष, नेत्र परीक्षण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पैथोलोजी कक्ष, ओपीडी कक्ष, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ.कृष्ण कुमार राय को निर्देशित किया कि अस्पताल के दोनों गेट पर ओआरएस का घोल रखा जाए और मरीजों के आने पर उन्हें दिया जाए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान श्रीमती आरती पाल निवासी शहाबुद्दीनपुर से पूछा कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाएं उपलब्ध हुई है की नहीं जिस पर आरती पाल द्वारा बताया गया कि सभी दवाएं दवा वितरण कक्ष से प्राप्त हुई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के हाल में लगे वाटर कूलर की जांच की कि पानी आ रहा है कि नही, कूलर चालू अवस्था में मिला। जिलाधिकारी ने ओपीडी हाल में एक मरीज के परिजन मोनू से उपचार पर लग रहे दवा के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर परिजन द्वारा बताया गया कि सभी प्रकार की दवा दी जा रही है। बाहर से दवा नहीं लेनी पड़ी है और डाक्टर द्वारा समय समय पर मरीजों का हाल लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है सभी का अच्छे से उपचार किये जाने की व्यवस्था हेतु सी.एम.एस.को निर्देशित किया गया है।