Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरस्पेस टेक्नालॉजी की नवीन सम्भावनाओं पर चर्चा

स्पेस टेक्नालॉजी की नवीन सम्भावनाओं पर चर्चा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामनगर निवासी लेखक एवं शोधकर्ता डॉ.ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर चंद्रयान-3 की सफलता से वैश्विक स्तर पर स्पेस टेक्नालॉजी के क्षेत्र में उपजी नवीन संभावनाओं के विषय में परिचर्चा आयोजित की गयी। अभियोजन अधिकारी डॉ.कुँवर आनन्द गुप्ता ने चंद्रयान-3 को इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किये गए अथक परिश्रम का परिणाम बताया। जनता इण्टर कॉलेज सन्त कबीरनगर के प्रधानाचार्य विनोद उपाध्याय ने भारत के प्रक्षेपण प्रणाली की अद्वितीय व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से भारत अब विकसित देशों से कदम से कदम मिलाने को तैयार खड़ा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री एवं अटेवा अध्यक्ष सुजानगंज लाल रत्नाकर उपाध्याय ने बताया कि आने वाला समय स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत की सफलता की नई इबारत लिखेगा। समरत्थी राजाराम दिव्यांग इंटर कॉलेज कुशहाँ के अध्यापक अमर सिंह ने गगनयान अभियान के उद्देश्य को उद्घाटित किया। रविन्द्र गुप्ता ने स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत की प्रारंभिक स्थिति से लेकर अब तक की प्रगति पर प्रकाश डाला। अंत में बदलापुर एआरपी गणित डॉ ओमप्रकाश गुप्ता ने भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान 3 तक की लांचिंग में आयी चुनौतियों, उनके समाधान एवं स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत के अगले कदम पर डाला। डॉ.साक्षी गुप्ता ने चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। गोंडा जिलाध्यक्ष यूटा प्रवेश मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।