Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरगंदगी से मोहल्लेवासियों का जीना हुआ दुश्वार

गंदगी से मोहल्लेवासियों का जीना हुआ दुश्वार

  • बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर पालिका प्रकाशन नहीं करवा रहा साफ-सफाई
  • खाली पड़ी जमीन की साफ सफाई कराकर पार्क बनवाए जाने की मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहल्ले के बीचो बीच खाली पड़ी जमीन पर गंदा पानी जमा है, जहां कूड़ा करकट भी लोग फेंक रहे हैं। जिसकी वजह से वहां मच्छरों की भरमार हो गई है। आसपास के लोग दुर्गंध और मच्छरों से बहुत परेशान हो चुके हैं। नगर पालिका से कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई सफाई का काम अभी तक नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने उक्त खाली जमीन पर पार्क के बनवाए जाने की मांग की है ताकि लोग स्वस्थ वातावरण में सांस ले सकें। मुरादगंज तिराहे के पास प्राइवेट स्कूल के सामने राम जानकी मंदिर की एक बीघा खाली जमीन है। यह जमीन कई सालों से ऐसे ही खाली पड़ी है। जिसमें बने गड्ढों में कॉलोनी का गंदा पानी आकर जमा हो जाता है। जिसकी वजह से आसपास के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदगी की वजह से बदबू इतनी होती है कि लोगों का जीना दुश्वार है। गड्ढों में पानी भरा होने की वजह से जहरीले जंतुओं का भी खतरा बना रहता है। वहीं से बहुत सारे मच्छर भी पैदा होते रहते हैं जिससे आसपास के लोगों को बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। कॉलोनी का कूड़ा कचरा वहीं आकर जमा होता रहता है। इसी खाली जमीन के सामने एक प्राइवेट स्कूल भी है। स्कूल में आने जाने के लिए बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते में गंदगी होने की वजह से बच्चे भी परेशान रहते हैं। अभिभावक भी परेशान रहते हैं कि बच्चे को कोई जहरीला जंतु नुकसान ना पहुंचा दे। इस गंदगी को हटवाने और साफ सफाई के लिए नगर पालिका में स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराया लेकिन नगर पालिका की तरफ से इस गंदगी को अभी तक नहीं साफ कराया गया। आसपास के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त खाली जमीन की साफ सफाई कराई जाए। लोगों के मॉर्निंग वॉक और बच्चों के खेलने के लिए यहां एक पार्क का निर्माण कराया जाए जिससे यहां का वातावरण भी सही रहेगा।