जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओ को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर रखकर इसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा अपर जिलाधिकारी के समक्ष सर्वाधिक मामले जमीन, बैमाना तथा चकबंदी से संबंधित रखे गए। इसके साथ ही जनपद में शहीद स्तंभ बनाने का प्रस्ताव भी भूतपूर्व सैनिकों द्वारा रखा गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों सहित कई भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर के शाही किले में होगा भव्य योग दिवस आयोजन, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
जौनपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष ऐतिहासिक शाही किले में होगा। जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा कर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
सैनिक बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

Previous article

