Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकदोस्त, कचरहा, गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बंधवा मर्यादपट्टी भदोही निवासी सैफुद्दीन साल 2018में अपने बेटी खातमा उर्फ तराना की शादी चकदोस्त(कचरहा) निवासी वसीम के साथ किया था। मृतका का भाई सरवर आलम ने बताया कि दो बच्चे अरहान एवं अदनाना है। खातमा उर्फ तराना 27 का पति वसीम कमाने के लिये मुम्बई चला गया और वहां भी एक शादी कर लिया। तभी से दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद में कई बार मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई लेकिन बात नही बनी। आरोप है कि वसीम जान से मारने की धमकी देता था। रात में उसकी मौत हो गई बुधवार सुबह ससुराल के लोग मायके वालों को सूचना दिये मौके पर पहुचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने का आरोप लगाने लगे। मृतका के गर्दन पर कटे का निशान है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।पुलिस कारवाई में जुटी है।