जौनपुर धारा, खुटहन। क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को एक अजीब घटना देखने को मिली। लोगों ने देखा की सूर्य इन्द्रधनुष की तरह सतरंगी कलर के रिंग के घेरे में दिख रहा है। सूर्य को देख घेरे में पड़ गये लोग फेरे में कि आखिर यह क्या नजारा है। इसका क्या मकसद है। कुछ जानकारों ने बताया कि ऐसी स्थिति तब होती है जब बादल बहुत ऊंचाई पर होते हैं और सूर्य की किरणें इन बादलों से टकराती हैं। इस घटना को संभवत: 22 डिग्री गोलाकार प्रभामंडल कहा जाता है। विकिपीडिया के अनुसार 22 का प्रभामंडल एक वायुमंडलीय ऑप्टिकल घटना है जिसमें सूर्य या चंद्रमा के चारों ओर लगभग 22 की स्पष्ट त्रिज्या वाला प्रभामंडल होता है। जब चंद्रमा के चारों ओर दिखाई देता है तो इसे शीतकालीन प्रभामंडल जाना जाता है। यह सूरज की रोशनी या चांदनी के रूप बनता है जो वातावरण में निलंबित लाखों हेक्सागोनल बर्फ के क्रिस्टल से अपवर्तित होता है लेकिन यह नजारा देखने के लिए सबकी उत्सुकता बढ़ गयी थी और सभी ने देखकर इसे अपने मोबाइल में कैद भी कर दिया। सूर्य के इस सतरंगी घेरे का चाहे जो भी मतलब हो यह तो प्रकृति का खेला है। इसकी पूर्ण जानकारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक ही दे पाएंगे।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
सूरज को देख सतरंगी घेरे में, पड़ गये लोग फेरे में…
Previous article
Next article


