जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को नगर के बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष अचानक नगर की यूबीआई शाखा में पहुंचे। बैंक में लेने देन करने पहुंचे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बैंक में संचालित सीसीटीवी कैमरे को देखा। साथ ही बैंक में लगे सायरन को भी चेक किया तथा मौके पर सुरक्षा गार्ड से जानकारी ली। अपराध रोकने की दृष्टि से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिए। इसी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंक की शाखाओं का निरीक्षण किया।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बैंकों का किया निरीक्षण

Previous article
Next article

