Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसुनील उपाध्याय अध्यक्ष व अंजनी चुने गये महामंत्री

सुनील उपाध्याय अध्यक्ष व अंजनी चुने गये महामंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मुख्यरूप से अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार उपाध्याय व अंजनी कुमार गुप्त महामंत्री चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर सिंह, सचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, ऑडिटर अंजनी कुमार मौर्य, संगठन मंत्री नितेश यादव, नीतीश यादव संयुक्त सचिव,  सरोज यादव व ममता सिंह सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचन के पश्चात घोषणा अपर जिला जज सूबेदार यादव व अपर जिला जज अनिल यादव ने किया। तत्पश्चात उपस्थित कर्मचारियों समूह द्वारा माला-फूल व मिठाई खिलाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। वहां पर सैकड़ो की संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया संचालन श्री संजय सिंह ने किया।