हिंदू धर्म का अपमान किया है- नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने इसी दौरान राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने कहीं मंदिर का दौरा नहीं किया लेकिन मध्य प्रदेश में आते ही धर्म का नया विवाद खड़ा कर दिया. ये लोग धर्म का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे स्वीकारा नहीं जाएगा.
माफी मांगे कमलनाथ- बीजेपी
वहीं, कांग्रेस की ओर से इस पूरे मुद्दे पर बयान जारी कर कहा है कि, बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से डर रही है इसलिए इस तरह के बाते उठा रही है. दरअसल, बुधवार 16 नवंबर को एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें कमलनाथ एक केक काटते दिख रहे हैं. ये केक मंदिर के आकार में था जिसपर हनुमान की तस्वीर बनी हुई थी. बीजेपी ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है. साथ ही कमलनाथ से मांफी मांगने की मांग की है.



