― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीएमओ ने आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता परखी

सीएमओ ने आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता परखी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर आक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता देखी और वहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह को प्लांट सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही सर्दी-जुकाम बुखार के मरीजों की हर हाल में जांच कराने का निर्देश दिया। डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने आम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा। एक-दूसरे के बीच आवश्यक दूरी बना कर रखने तथा पर्याप्त साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई के लिए वहां के वार्ड ब्वाय और एएनएम पर नाराजगी जताई और हर हाल में साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. विनय कुमार, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. आकृति तिवारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार चौबे सहित सारा स्टाफ उपस्थित मिला।

Share Now...