Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसी कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री का बैग हुआ चोरी

एसी कोच में यात्रा कर रही महिला यात्री का बैग हुआ चोरी

  • जंघई रेलवे पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, मीरगंज। जंघई बाजार निवासी एक महिला का रेल यात्रा के दौरान गहनों का बैग चोरी हो गया। पीड़ित महिला के अनुरोध पर भी जंघई रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर उसे वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कह कर हटा दिया। जंघई बाजार निवासी अंजना जायसवाल मंगलवार को हावड़ा से पँजाब मेल ट्रेन की एसी कोच से जंघई आ रही थी। उसका गहनों वाला बैग पटना से दानापुर के बीच उचक्के लेकर फरार हो गए। उसके अनुसार कुछ नकदी के अतिरिक्त बैग में डेढ़ लाख के जेवरात थे।