जौनपुर धारा, खुटहन। सुइथाखुर्द गांव में पांच दिनों पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मनबढ़ युवक के द्वारा महिलाओं को अपशब्द व धमकी दिए जाने के मामले में थाने से कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस अधीक्षक से आनलाइन शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी इसरावती देवी पत्नी बच्चूलाल गुप्ता का आरोप है कि गत 24 मार्च को गांव का ही एक मनबढ़ युवक पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आया। उस समय घर के भीतर महिलाएं ही मौजूद थीं। उसने महिलाओं को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया। मौके पर अगल बगल के कई लोगों के आ जाने पर वह भाग गया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
पीड़िता ने मुख्यमंत्री और एसपी से की आनलाइन शिकायत

Previous article
Next article


