Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसाहू तेली समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

साहू तेली समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जौनपुर धारा, मछलीशहर। साहू तेली समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष सहित कुल २४ पदाधिकारियों ने शपथ ली। बुधवार को देर सांय नगर के महतवाना मोहल्ला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान के प्रांगण में सर्वप्रथम साहू तेली समाज विकास ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामजी साहू को मुख्य अतिथि और साहू कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष तथा अंबेडकरनगर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष रामजी साहू ने रतन लाल गुप्ता और पूर्व सभासद मुंशीलाल गुप्ता को महामंत्री पद की व आत्माराम गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. एसपी गुप्ता, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, अजय गुप्ता को उपाध्यक्ष पद एवं राम मूरत गुप्ता, कैलाश नाथ साहू, राकेश गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, चंदन गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, गोविंद प्रसाद गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता को मंत्री पद की शपथ तथा विशेष रूप से राम गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की और राकेश गुप्ता को मीडिया प्रभारी पद की जबकि राम प्रसाद गुप्ता को संयोजक पद की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि साहू तेली समाज धीरे-धीरे विकास की ओर अग्रसर है लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत होने का कोई मतलब तब तक नहीं है जब तक कि हम राजनैतिक और शैक्षिक रूप से भी मजबूत न हो सके। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामजी साहू और उनकी टीम ने कहा कि साहू तेली विकास ट्रस्ट के माध्यम से समाज के गरीब बच्चों का उत्थान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नारायण साहू तथा संचालन धरम चंद गुप्ता ने किया।