Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामूहिक विवाह समारोह के दौरान परिणय सूत्र में बंधे 93 जोड़े

सामूहिक विवाह समारोह के दौरान परिणय सूत्र में बंधे 93 जोड़े

एक दूसरे का आदर-सत्कार करते हुए कर्तव्यों का पालन करे : सतगुरु माता

जौनपुर धारा,जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता के पावन सानिध्य में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के कई राज्यों एवं दूर देशों से आये 93युगल परिणय सूत्र में बंधे। महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के विधिवत समापन के उपरान्त पिंपरी पुणे स्थित मिलिटरी डेअरी फार्म ग्राउंड के समागम स्थल पर ही इस समारोह का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के संदेशों को स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया। उन्होंने आगे कहा कि विवाहित वर-वधुओं को सतगुरु माता सुदीक्षा ने एक दूसरे का आदर-सत्कार करते हुए कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए परस्पर प्रेम एवं भक्ति भाव से युक्त होकर जीवन जीने का आशीर्वाद प्रदान किया तथा निरंकारी पद्धति द्वारा सादे विवाह को अपनाने के लिए उनके परिवारों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक जयमाला के साथ निरंकारी विवाह का विशेष चिन्ह सांझा-हार भी प्रत्येक जोड़े व्ाâो मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा पहनाया गया। तदोपरान्त आदर्श गृहस्थ जीवन जीने की शिक्षा प्रदान करने वाली निरंकारी लावें पढ़ी गई। समारोह के दौरान सतगुरु माता एवं निरंकारी राजपिता रमित ने वर-वधू पर पुष्प वर्षा कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वर-वधू के सम्बधित परिजनों एवं साध संगत ने भी पुष्प-वर्षा की। निश्चित रूप से यह एक अलौकिक दृश्य था। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे, कोल्हापुर, सोलापुर, सातारा, डोंबिवली, छत्रपती संभाजीनगर, अहिल्यानगर, धुले, नासिक, नागपुर, वारसा, चिपलुन और खरसई आदि विभिन्न स्थानों के अतिरिक्त गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना राज्यों एवं विदेश से कुल 93 युगल सम्मिलित हुए।