जौनपुर धारा, जौनपुर। अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी प्रेसवार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल की जयंती 25दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मण्डल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। पूरा देश अपने भारत रत्न अटल को, उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है। जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनायी पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है उनकी राजनीति के प्रति कृतार्थ है। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान मे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम जैसे पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है।भाजपा के लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति की एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे। हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 की बीच जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में वाजपेयी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुनिल तिवारी, आमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
एक वर्ष तक किया जायेगा अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन : सीमा द्विवेदी



