- वीरों की शहादत को नमन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित निःशुल्क पाठशाला में शहीदों की शहादत को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया, जिसकी सराहना लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क पाठशाला द्वारा आयोजित शहीदों की शहादत को नमन कार्यक्रम में देश की आजादी में अपना बलिदान देकर स्वतंत्र कराने वाले बलिदानियों, वीरांगनाओं एवं क्रांतिकारियों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक नाटक का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर उनकी आँखें नम कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार व पप्पू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, बलिदानियों को नमन कर किया। देशभक्ति मंचन में मंगल पाण्डेय, भगत सिंह, जस्टिस फॉर मोमिता, स्कूल चलें हम, जय जवान जय किसान का बेहद शानदार मंचन बच्चों द्वारा किया गया। जिसकी सराहना करते हुए लोगों ने खूब तालियां बजाईं। मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पाठशाला परिवार का कार्य बहुत ही सराहनीय है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पाठशाला परिवार ने शिक्षा से वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षित करने का जो बीड़ा उठाया है वह काबिलेतारिफ है, और ईश्वर सदैव आप सभी की मदद करेगा। अंत में निःशुल्क पाठशाला संस्थापक, संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि देश के वीर सपूतों को दिन हर दिन होता है और उनके सपनों को साकार करने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने आभार प्रकट करते हुए बताया कि अगर लोगों का प्यार स्नेह और आशीर्वाद सदैव मिलता रहता है और इन सबके बिना कोई भी संभव नहीं था। इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति गुप्ता, रेखा, सागर, आशुतोष त्रिपाठी समृद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन डायरेक्टर, राहुल गुप्ता, दिव्यांश त्रिपाठी, नितेश, आलोक साहू, अतुल त्रिपाठी सहित बच्चों के अभिभावक और नगरवासी मौजूद रहें।



