Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन, रोजगार कौशल पर जोर

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में 116 विद्यार्थियों ने अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार कौशल और उद्योग की जरूरतों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
Homeअपना जौनपुरसाफ-सफाई को लेकर डीएम से मिला मुस्लिम समाज का समूह

साफ-सफाई को लेकर डीएम से मिला मुस्लिम समाज का समूह

जौनपुर धारा, जौनपुर। इदुल फितर के त्योहार को लेकर शाही ईदगाह में साफ-सफाई, बिजली व हैण्डपम्प खराब को ठीक कराने की समस्या को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त के लिये ज्ञापन सौंपा। उन्होने बताया कि मुसलमानों का पवित्र त्योहार रमज़ान चल रह है जिसमे मुसलमान दिन भर रोजा रखते हैं और शाम को तरावीह पढ़ते है। रमजान के बाद ईद का त्योहार पुरी दुनिया में धुमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष चन्द दंशन के अनुसार इंद का त्योहार 31 मार्च को पड़ रहा है। इस अवसर पर जौनपुर में मुसलमान शाही ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते है। इस मौके पर साफ-सफाई, पानी, बिजली की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग की गई है।