जौनपुर धारा, शाहगंज। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे महिला समेत चार लोगों का ठगी किया गया एक लाख अड़सठ हजार रुपया कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता से पीड़ित के खाते में वापस आया। नगर के श्रीरामपुर रोड निवासी सीमा गुप्ता पत्नी स्व.दीलीप कुमार गुप्ता के अकाउंट से 3 अगस्त 2022 को आनलाइन 40 हजार रुपये कट गए थे। जिसकी शिकायत पीड़िता ने साल भर पहले पंजाब नेशनल बैंक को दिया था। पैसा न मिलने पर पीड़िता साल भर बैंक का चक्कर लगाती रही। थक हारकर पीडिता इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व साइबर सेल को दिया। साइबर सेल की सक्रियता से महिला का पैसा वापस कराया। इसी क्रम में उमाशंकर का 55 हजार रुपए, मयंक अग्रवाल का 40हजार रुपए व सोनू पुत्र सलीम के 33 हजार रुपए अकाउंट में वापस कराया गया। पैसा वापस मिलने पर सभी लोगों ने क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी व नीरजा शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का आनलाइन प्रâाड हुआ तो 1930 पर 24 घंटे के अन्दर शिकायत दर्ज कराए। अगर किसी कारण वश नही मुकदमा दर्ज करा पाया तो आनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट बेबसाइट पर जाकर कम्पलेन दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकता है।
― Advertisement ―
साइबर ठगी के शिकार चार लोगों को पुलिस ने दिलाया पैसा

Previous article
Next article

