जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के प्रभारी ईओ व एसडीएम लाल बहादुर ने नगर पंचायत के वार्ड हिसार कोट में हो रही साफ-सफाई का निरीक्षण किया। प्रभारी ईओ एसडीएम लाल बहादुर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सफाई सुपर वाइजर के साथ वार्ड हिसारकोट में हो रही सफाई का निरीक्षण करने पहुँच गए। इस दौरान सफाई कर्मी बड़े नाले की सफाई करते हुए मिले। एसडीएम लाल बहादुर ने कर्मचारियों को स्पष्ठरूप से निर्देश देते हुए कहा कि दस वार्डो में नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए। वार्ड से कही भी यदि किसी के द्वारा शिकायत दी जाती है तो उसे प्राथमिकता लेते हुए तत्काल कार्यवाही करवाएं। इस दौरान सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश, रिजवान, ओवैश खाँ सहित आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एसडीएम ने किया हिसारकोट में हो रही साफ-सफाई का निरीक्षण

Previous article

