― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसाइबर क्राइम से पार किया गया ढाई लाख

साइबर क्राइम से पार किया गया ढाई लाख

  • पुलिस ने कराया वापस, पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी मो. कैफ पुत्र शोएब आलम के साथ धोखाधड़ी कर साइबर क्रिमिनल ने शेयर बाजार में पैसा दो गुना करने के नाम पर दो लाख संैतालिस हजार रुपये जमा करा लिया। शिकार हो जाने के अहसास के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया  जिसे पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने गम्भीरता से लेते हुए कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। बताया जाता है कि कैफ से इंस्ट्राग्राम के माध्यम से तीन फरवरी को सिद्धार्थ उपाध्याय नाम बता शेयर मार्केट में पैसा लगाने का आफर दिया गया। बताया गया कि बहुत जल्द पैसा दुगुना हो जायेगा। लालच में आकर कैफ ने कई चक्र में कुल दो लाख सैंतालीस हजार रुपये खाते में डाल दिया। साइबर प्रâाड होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। अंतत: रविवार को पूरा पैसा खाते में वापस आ गया। पीड़ित ने सीओ शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी, अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, कम्प्यूटर आपरेटर नीरज कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Share Now...