जौनपुर धारा,आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर नंदी भौजी गांव के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार की सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आंचल यादव (21) निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20) निवासी कूड़ेभार खनियरा, सुबह 8:30बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मईखरगपुर जा रही थीं। जैसे ही वह नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्राओं को 100 सैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां आंचल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अंशिका यादव को लालगंज 100 सैय्या अस्पताल में ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उधर, छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर



