जौनपुर धारा, बरसठी। विकासखंड के चंदभानपुर गांव के प्रधान संघ के अध्यक्ष गजेंद्र दुबे की माता इंद्रावती देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। गजेंद्र दुबे ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम रखकर मछलीशहर सांसद बीपी सरोज के हाथों गरीबों को कंबल वितरित कराया और वहीं पर कंबल पाकर गरीबों को चेहरा खिल उठा कि ठंड शुरू होते ही हम लोगों को बचने के लिए कंबल मिले। कुल 200 लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता नीतीश कुमार बिंद, अवधेश शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
सांसद के हाथों गरीबों में वितरित किए गए कंबल

Previous article
Next article

