Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसांत्वना देने के लिए पहुंच रहे विभिन्न पार्टियों के लोग

सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे विभिन्न पार्टियों के लोग

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक प्रमोद यादव के घर पर सांत्वना देने वालों का ताता लगा हुआ है।

बताया जाता है कि मृतक प्रमोद मिलनसार और दयालु व्यक्ति थे। सबसे हमेशा मिलना जुलना रखते थे, सायद यही वजह है कि उनकी उस समय गाड़ी रोव्ाâकर कार्ड लेना उनको भारी पड़ गया। इस घटना से आहत किसी के घर चूल्हा नहीं जला। तो वहीं विभिन्न पार्टियों के लोग, शुभचिंतक, रिस्तेदारो सहित गांव के लोगों का जमावड़ा उनके घर पर लगा हुआ है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव सहित समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। सभी एक दूसरे से यही पूछते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हुई है, 24 घंटा बीत भी गया पुलिस अभी हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। आपको बताते चलें कि बीते बृहस्पतिवार को सुबह 10:00बजे के करीब प्रतिदिन की भाँति भाजपा नेता घर जौनपुर जाने के लिए अपनी कार से निकले थे घर से 400 मी दूरी पर पहुंचते ही थे एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर उनको निमंत्रण देने के लिए रोक लिए एक निमंत्रण देने लगा, वहीं दूसरा पिस्तौल निकाल कर उनके सीने में दनादन गोलियां चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई।