Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसांड ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट

सांड ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट

  • शौच के लिए गांव से बाहर गया था वृद्ध
  • सप्ताह भर के भीतर सांड के मारने से क्षेत्र में दूसरी

जौनपुर धारा, खेतासराय। अभी सांड के हमले से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसकी चर्चा क्षेत्र में चल ही रह थी कि इसी बीच क्षेत्र के एक गाँव में शौच के लिए गांव से बाहर गए वृद्ध पर सांड ने हमला बोल दिया। जिससे वृद्ध की मौत हो गई, लगातार हो रही सांड के हमले के मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी 75वर्षीय छट्ठू राजभर पुत्र नेहूर गुरुवार की शाम शौच के लिए गांव के बाहर गए हुए थे। इसी बीच सांड ने तन्हा देख कर वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया चीख पुकार सुनकर पहुंचे गांव वालों ने किसी तरह छट्ठू राजभर को सांड के हमले से बचाकर घर लाये इस दौरान वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। ज़ब तक परिजन अस्पताल के लिए साधन की व्यवस्था करते तब तक घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। सांड के हमले से क्षेत्र में दूसरी मौत से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।