Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरसांकेतिक चित्र के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण के लिए किया...

सांकेतिक चित्र के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

  • यातायात निरीक्षक ने यातायात नियमों की दी जानकारी, अवलोकन कर बच्चों से किया जबाब सवाल

जौनपुर धारा, जफरबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हूँसेपुर कबूलपुर के कक्षा 6 से दस तक के बच्चों ने जल संरक्षण के लिए सांकेतिक चित्र के माध्यम से मंगलवार को जागरूक किया। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक सैय्यद हुसैन मुन्तजर ने बच्चों के द्वारा जल सरंक्षण के लिए किये गए प्रयास की सराहना करते हुए यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी। सांकेतिक चित्र को यातायात निरीक्षक ने बच्चों के द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उसके बिषय में बच्चों से जबाब सवाल किए। संतुष्ट होने के बाद जलसंरक्षण के लिए निम्न उपाय वर्षा के जल, हैंडपम्प, पम्प, से गिरने वाले वेस्ट पानी को कैसे स्टोर किया जाय इसकी विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद बच्चों को यातायात के लिए कितनी कठिनाइयां सड़कों पर आ रही हैं। उसके बारे में बताया। अपने वक्तव्य में उन्होने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न करें। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। एकाएक सड़क पार न करें। छोटी छोटी बातों को  लोग वाहन चलाते समय ध्यान रखें तो मोटरसाइकिल या चार पहिया वाहन से जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उनमें बहुत कमी आ जाएगी। आप सभी लोगों को साइकिल, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन जो भी चलाने के लिए कभी भविष्य में मिले तो यह सब बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष सूबेदार सिंह, अवनीश सिंह, ध्रुव मिश्रा, उमेश मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, विवेक सिंह सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी और विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका मौजूद रहे।

Share Now...