Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतगणना कार्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

मतगणना कार्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना हेतु समस्त मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया मतगणना कार्मिक के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से गणना कराए जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, पेयजल, नशा, शस्त्र वर्जित रहेगा। प्रत्येक टेबल पर दो मतगणना टीम रहेगी जिसमें एक अध्यक्ष एवं एक सदस्य के लिए मतगणना करेगी। प्रत्येक गणना टेबल पर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए एक गणना पर्यवेक्षक एवं चार सहायक रहेंगे। सभी टेबल की वीडियोग्राफी की जाएगी। मतगणना प्रात: 8 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर प्रात: 6 बजे पहुंच जाएं और मतगणना कार्मिक अपने साथ ड्यूटी एवं परिचय पत्र अवश्य लेकर जाएं। प्रशिक्षण के दौरान पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।