Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर डीएम ने शिक्षण व्यवस्था का लिया...

प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर डीएम ने शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

  • बच्चों से पढ़वाई किताब, कहा बच्चों को बेसिक चीजें बतायी जायं

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्राथमिक विद्यालय मतापुर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर भड़सरा, इंग्लिश मीडियम पीएस चकताली एवं पीएस भुवालपट्टी का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय मातापुर निरीक्षण के दौरान कक्षा 2 के छात्र अध्यांश उपाध्याय एवं जयसूर्या पटेल से हिंदी का उच्चारण कराया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक विद्यालय रामनगर भड़सरा के निरीक्षण के दौरान बच्चों से किताब पढ़वाई और पाया कि विद्यालय में शौचालय अच्छी दशा में है, पेयजल की उचित व्यवस्था है विद्यालय में समरसेबल लगाया गया है। पीएस भुवालपट्टी निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी ली और प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि प्रेयर मीटिंग के दौरान बच्चों के नाखून, यूनिफॉर्म चेक किए जाएं। बच्चों को बेसिक चीजें बताई जाए जैसे कि नियमित रूप से नाखून काटना, बालों में कंघी करना, हाथ साफ करना, प्रतिदिन स्नान करके ही स्कूल आना। इंग्लिश मीडियम पीएस चकताली के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कक्षा 2 की सृष्टि यादव ने हिंदी एवं इंग्लिश का उच्चारण और कक्षा 5 के आयुषी यादव, प्रिंश एवं खुशी यादव में संस्कृत में कविता सुनाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाया जाए। उन्हें अपने बच्चों की तरह संस्कार एवं शिक्षा दी जाए। सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों को निडर एवं आत्म विश्वास की भावना जागृत की जाए ताकि वह कहीं भी अपने आप को प्रदर्शित कर सके। उन्होंने निर्देश दिया कि मीनू के हिसाब से मध्यान भेजन दिया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ-सफाई कराने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमडीएम, जिला समन्वयक अरुण कुमार मौर्य, प्राथमिक विद्यालय मतापुर में सहायक अध्यापिका संगीता पांडेय, शिक्षामित्र भावना यादव, प्राथमिक विद्यालय भड़सरा में सहायक अध्यापक सुमन मौर्य, आरती सिंह, इंदुमती सिंह, मनोरमा इंग्लिश मीडियम पीएस चकताली में रोली अस्थाना, पूनम राव, डॉक्टर उषा सिंह, रंजना तिवारी उपस्थित रही।