― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

  • 218 प्रार्थना पत्रों में से 18 का मौके पर किया निस्तारण

जौनपुर धारा, केराकत। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शनिवार को केराकत तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 210 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर ाfदया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। निस्तारित किए गए मामलों में अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी करीब साढ़े 12 बजे केराकत पहुंचे थे। उन्होंने दो बजे तक प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। जिलाधिकारी के आने की सूचना पर भारी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। अधिकांश लोग जिलाधिकारी को ही प्रार्थना पत्र देना चाहते थे।लेकिन उससे पहले एसडीएम नेहा मिश्रा ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की।लेखपाल संघ के नेताओं ने व्यवस्था पक्ष संभाला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय पाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख पटेल, एसडीएम नेहा मिश्रा, सीओ गौरव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अनेक जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...