Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमाचार पत्र विक्रेता संघ ने की शोकसभा

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने की शोकसभा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक आपात बैठक जिला अध्यक्ष राम सहारे मौर्य की अध्यक्षता में समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन धरनीधरपुर मीरपुर में संपन्न हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे बहुत पुराने समाचार पत्र विक्रेता तरुण कुमार मौर्य के पिता राजेंद्र प्रसाद मौर्य की मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 73 वर्ष थी राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने भी अपना जीवन काल समाचार पत्र वितरण में अधिक समय तक व्यतीत किया। राजेंद्र प्रसाद मौर्य का अच्छा आचरण होने के कारण संघ ने उन्हें 25 दिसम्बर सन 2000 को सम्मानित भी किया था। उनकी मृत्यु से समाचार पत्र विक्रेता शोकाकुल हो गए। सभी समाचार पत्र विक्रेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राम स्वारथ मौर्य, मंगरू राम मौर्य, रामप्यारे प्रजापति, अखिलेश मौर्य, सुनील मौर्य, नरेंद्र मौर्य, अवधेश मौर्य, पवन साहू, लालचंद मौर्य, पंकज मौर्य, भरत मौर्य, सतीश, नीरज, रमेश चंद्र मौर्य, संतोष मौर्य, पवन मौर्य, विजय शर्मा, कुलदीप साहू, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद रफीक, बबलू मौर्य, राजेश कुमार, वीरेंद्र मौर्य, रवि शर्मा, राजा शर्मा, रामधनी मौर्य, आनंद मोहन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।