Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरसमाचार पत्र कर्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

समाचार पत्र कर्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

  • अपराधियों का हौसला बुलन्द, जाँच में जुटी पुलिस

जौनपुर। जनपद भर में बढ़ते अपराध के ग्राफ के बीच अब स्वतंत्र पत्रकारिता भी सुरक्षित नही रह गई है। आये दिन नये मामले प्रकाश में आते रहें है जिसमें हत्याओं सहित अन्य संगीन मामले बढ़ते जा रहें है। इसी बीच जौनपुर डिपो से सम्बन्धित खबर प्रकाशित करने पर समाचार पत्र के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह चाचकपुर निवासी जीशान हैदर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग 9.42 बजे जौनपुर धारा अखबार के कार्यालय प्रभारी को जान से मारने की धमकी इस बात पर मिली कि समाचार पत्र लगातार जौनपुर डिपो में मिल रही खामियों का समाचार प्रकाशित करता चला आ रहा है। जिसको लेकर भ्रष्टाचारियों में खलबली मच गई है। इसी मामले से सम्बन्धित रोड़वेज के कर्मचारी ने मोबाइल संख्या 9152283018 से फोन कर अपना नाम राजेश उपाध्याय बताते हुए चेतावनी दी कि तुमको मना किया गया था कि अब खबर नहीं चलनी चाहिये लेकिन तुम माने नहीं, अब तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है जिसका खामियाजा भुगतने के लिये तैयार रहो। उसने यह भी कहा कि जिस चौराहे पर मिलोगे वहीं घसीट कर पिटूंगा और कोई मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेगा। लिखत तहरीर के आधार पर कोतवाली मामले की जाँच में जुट गई है और दोषी के विरूद्ध उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। फिलहाल देर शाम तक पुलिस के तरफ से कोई प्रगति नहीं दिखाई दी।