Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा न जाये : डा. अजय...

अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा न जाये : डा. अजय पाल

  • नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा रविवार दोपहर अचानक कोतवाली पहुंचे। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह व प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मौजूद रहे। कोतवाली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। मौके पर असलहा सफाई का कार्य चल रहा था। इस बावत जानकारी लिया। कहाकि असलहे का रख रखाव बढ़िया होने पर संतोष जताया। वहीं सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। परिसर में जमा गाड़ियों के निस्तारण हेतु निर्देश दिया। वहीं बंदी गृह समेत तमाम रजिस्टर देखा। अपराध पर नियंत्रण लगाने हेतु सख्ती का निर्देश दिया। गश्त बढ़ाने, अराजक तत्वों पर नजर रखने, फरार व वारंटी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कहा अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा न जाये वे चाहें कितनी भी ऊंची पकड़ रखते हों। जन सामान्य से बेहतर संवाद स्थापित करने को निर्देशित किया। प्रथम आगमन पर पुलिस कर्मियों की सांसें अटकी रहीं। पौन घंटे निरीक्षण करने के उपरांत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दे मुख्यालय हेतु रवाना हुए। आल इज वेल होने पर प्रभारी निरीक्षक समेत कर्मियों ने राहत की सांस ली।