― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमरस फाउंडेशन ने किया महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का सम्मान

समरस फाउंडेशन ने किया महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री का सम्मान

जौनपुर धारा, खुटहन। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के स्थानीय महमदपुर गुलरा स्थित कार्यालय पर मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा सांसद रह चुके रमेश दुबे का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ आए कल्याण (मुंबई) के प्रख्यात समाजसेवी विजय पंडित तथा धनियामऊ के समाजसेवी मुनीष मिश्रा का भी सम्मान किया गया। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बेहद करीबी रहे रमेश दुबे ने अपनी पुस्तक मेरी अमृत यात्रा श्री पांडेय को भेंट की। वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी, डॉ. श्रीपाल पांडेय, राम अनंद पांडेय, स्कूल प्रबंधक सुभाष दुबे, समाजसेवी डीएस तिवारी, सरपंच कैलाश नाथ पांडेय, प्रवेश पांडे, जितेंद्र पांडेय, एड. मनोज दुबे, प्रदीप पांडेय आदि  लोग मौजूद रहे।

Share Now...